चौलाई या एमरैंथ की पत्तियां, पोषक तत्वों का पावरहाउस होती हैं और इन्हें ज्यादातर हरी सब्जियों से बेहतर माना जाता है।
चौलाई की पत्तियां हरे, सुनहरे, बैंगनी या लाल रंग की होती हैं। पोटेशियम और फाइबर से भरपूर ये पत्तियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।
चौलाई की पत्तियां फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार होती हैं। ये सूजन को कम करने में मदद करती हैं और पोषण देती हैं।
चौलाई की पत्तियां विटामिन बी से भरपूर होती हैं। इनमें फोलेट, राइबोफ्लेविन, नियासिन, थायमिन, विटामिन बी6 और अन्य कई विटामिन्स पाए जाते हैं।
चौलाई की पत्तियां फाइबर से भरपूर होती हैं। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है और हार्ट डिजीज से बचाव होता है।
चौलाई की पत्तियां विटामिन ए से भरपूर होती हैं। इसमें मौजूद तत्व ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के खिलाफ एक सुरक्षात्मक परत प्रदान करते हैं।
ये पत्तेदार सब्जियां विटामिन सी से भरपूर होती हैं। इससे इंफेक्शन से लड़ने और घाव को जल्दी भरने के लिए में मदद मिलती है।
चौलाई की पत्तियां खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करती हैं और इसके सेवन से कई हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स कम करने में मदद मिलती है।