अंडे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह हेल्दी और पौष्टिकता से भरपूर होते हैं।
खास तौर पर उबले अंडों को काफी फायदेमंद माना जाता है। ये प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत है।
ये उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन के सर्वोत्तम स्रोतों में से एक है। ये मांसपेशियों के निर्माण और टूट-फूट में मदद करते हैं।
उबले अंडे मांसपेशियों के ऊतकों का निर्माण और मरम्मत करने का काम करते हैं। इससे इम्युनिटी भी बढ़ती है।
उबले अंडे विटामिन और मिनरल्स का बड़े स्रोत हैं। ये विटामिन बी12, विटामिन डी और विटामिन ई से भरपूर होते हैं।
अंडे में भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। अंडे की जर्दी में प्राकृतिक रूप से विटामिन डी होता है।
उबले हुए अंडे में हाई प्रोटीन और कम कैलोरी होता है। इससे पेट भरा रहता है और वजन में कमी आती है।
उबले अंडे में विटामिन ए, विटामिन ई, ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और सेलेनियम होते हैं। ये रेटिना और आंखों को स्वस्थ रखते हैं।
ये बढ़ती उम्र में मैस्कुलर डिजनरेशन (AMD)का जोखिम कम करते हैं। बता दें कि AMD आंखों की रोशनी कम होने की प्रमुख वजहों में एक है।