दवा से कम नहीं आम की गुठली, फौरन कम होगा कोलेस्ट्रॉल


By Shailendra Kumar18, Jun 2023 07:46 PMnaidunia.com

आम की गुठली

इन दिनों आम की सीजन चल रहा है। लोग आम खाते हैं और उसकी गुठली कूड़ेदान में फेंक देते हैं।

दवा से कम नहीं

लेकिन आम की गुठली भी किसी दवा से कम नहीं। इससे भी सेहत को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

पोषक तत्वों का खजाना

आम की गुठलियों में सोडियम, पोटेशियम, जिंक, आयरन कैल्शियम और कॉपर सहित कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा

आम की गुठली का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

दिल के लिए फायदेमंद

इसके सेवन से हार्ट डिजीज का रिस्क कम होता है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

पेचिश का इलाज

शहद के साथ आम के बीजों का चूर्ण खाने से पेचिश ठीक हो सकती है। कब्ज की समस्या में ये किसी दवा से कम नहीं है।

पीरियड्स में फायदेमंद

आम की गुठली का चूर्ण पीरियड्स के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से पीरियड्स के दर्द में राहत मिलती है।

कैसे करें इस्तेमाल

आम की गुठलियों को धोकर सुखा लें और पीसकर पाउडर बना लें। इसका सुबह-सुबह खाली पेट सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं।

कभी खराब नहीं होगी किडनी, अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स