आम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और गर्मियों में बच्चों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और बच्चों के लिए इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
कई बार बच्चे इसे काटकर खाना पसंद नहीं करते। लेकिन मैंगो शेक बच्चों को काफी पसंद आता है। इसके कई फायदे भी हैं।
दूध के साथ मैंगो शेक बनाने से इसमें कैलोरीज की मात्रा काफी बढ़ जाती है। इससे बच्चों का वजन तेजी से बढ़ता है।
आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है। मैंगो शेक पीने से बच्चों के आंखों की रोशनी बढ़ती है ड्राईनेस खत्म होती है।
आम में ग्लूटामिन एसिड पाया जाता है, जो बच्चों की मेमोरी को बूस्ट करता है और उनके ब्रेन को हेल्दी रखता है।
मैंगो शेक पीने से बच्चों की स्किन हेल्दी रहती है। यह उनकी स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट और सॉफ्ट रखता है।
आम में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने के साथ ही उनका एनीमिया से भी बचाव करता है।