मोरिंगा सेहत के लिए चमत्कारिक रूप से लाभदायक माना जाता है और इसे सुपरफूड माना जाता है।
यह कई विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है और बालों की हेल्थ के लिए अचूक उपाय माना जाता है।
इसमें विटामिन ए, बी, सी, ई, आयरन और जिंक पाये जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ और सेहत के लिए जरुरी माने जाते हैं।
मोरिंगा में विटामिन सी होता है, जो व्हाइट ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। ये इंफेक्शन और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
मोरिंगा में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं। इसके सेवन से इंसुलिन स्राव को रेगुलेट करने और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद मिलती है।
मोरिंगा फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन, कब्ज, अल्सर और गैस्ट्राइटिस जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक कर सकता है।
मोरिंगा में एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनोल्स होते हैं जो ब्रेन सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
इसमें न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण भी होते हैं जो कॉग्नेटिव फंक्शन और मेमोरी को बढ़ाते हैं और अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों को रोकते हैं।
यह कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही यह आर्टरीज में प्लाक बनने से रोकता है।