लहसुन कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है।
इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों के अलावा कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम आदि भी होते हैं।
वैसे तो इसे कच्चा भी खाया जाता है, लेकिन खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं।
भुने हुए लहसुन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाने से खांसी-जुकाम जैसी परेशानी को भी आप दूर रह सकते हैं।
भुने हुए लहसुन के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और अपच, कब्ज, गैस जैसी परेशानियां दूर होंगी।
लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जिससे पेट के बैक्टीरियल परेशानियां कम होती हैं।
भुने हुए लहसुन में एंटी-ओबेसिटी का गुण होता है। साथ ही इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, और कैलोरी तेजी से बर्न होती है।
इसके सेवन से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सकता है। यह लिवर में जमा टॉक्सिन को यूरिन के जरिए बाहर निकालता है।