सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है सूरजमुखी का तेल


By Shailendra Kumar28, Mar 2023 09:14 PMnaidunia.com

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

सूरजमुखी का तेल बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है।

पोषक तत्वों का भंडार

सूरजमुखी के तेल में विटामिन b1,b3,b6,फाइबर, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सेहत को कई फायदे

इसमें हेल्थ बूस्टिंग विटामिन पाया जाता है। इसके रोजाना सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है और कई फायदे होते हैं।

दिल की सेहत

इस तेल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अन्य तेलों की तुलना में काफी कम होती है। जिससे दिल की सेहत अच्छी रहती है।

हृदय रोग का जोखिम

इसमें मौजूद ओलिक एसिड और विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। ये हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।

कैंसर से बचाव

सूरजमुखी का तेल में फाइटोस्टेरॉल्स और टेरपेनॉइड नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो कोलन कैंसर के खतरे को कम करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

सूरजमुखी के तेल में मौजूद विटामिन ई के एंटीऑक्सीडेंट गुण, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ मांसपेशियों के दर्द में भी राहत देते हैं।

दूर होंगे मुंहासे

सूरजमुखी के तेल में लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। इसे मुंह पर लगाने से कील-मुंहासे कम होते हैं। साथ ही सूजन में भी राहत देते हैं।

व्रत में ही नहीं रोजाना करें राजगिरा का सेवन, सेहत को कई फायदे