हमारे भोजन में दाल, चावल, रोटी और सब्जी लगभग अनिवार्य रूप से शामिल रहे हैं। लेकिन अब ट्रेंड बदलने लगा है।
सफेद चावल में ज्यादा स्टार्च की वजह से डॉक्टर्स इनके सेवन को सीमित करने की सलाह देते हैं। इससे वजन बढ़ने का अंदेशा रहता है।
वहीं बढ़ती जागरूकता से साथ ब्राउन राइस भी अब खाया जाने लगा है। लेकिन सफेद चावल के अपने कुछ फायदे हैं।
शरीर को काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है और सफेद चावल मौजूद कार्बोहाइड्रेट फौरन एनर्जी लेवल बढ़ाता है।
सफेद चावल हल्का और सुपाच्य होता है। इसे पेट खराब होने पर भी खाया जा सकता है। ये जल्दी पच भी जाता है।
सफेद चावल हल्का और सुपाच्य होता है। इसे पेट खराब होने पर भी खाया जा सकता है। ये जल्दी पच भी जाता है।
सफेद चावल में स्टार्च के अलावा मैंगनीज, आयरन और बी विटामिन भी होता है, जो शरीर में खून की कमी पूरी करते हैं।
सफेद चावल में पाया जाने वाला मैग्नीशियम हड्डियों, नसों और मांसपेशियों को ठीक तरीके से काम करने में मदद करता है
सफेद चावल में फैट की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन वेट लॉस में भी मदद करता है।