जानें WHO एक्सपर्ट की राय, 1 दिन में कितना खाना चाहिए नमक, चीनी और तेल


By Sandeep Chourey25, Nov 2022 12:44 PMnaidunia.com

भोजन में पोषक तत्व जरूरी

संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी है। वहीं नमक, चीनी और तेल का असंतुलन बीमार कर सकता है।

WHO की सलाह

कई देशों ने WHO सलाह पर बाजार में बिकने वाली शुगर, साल्ट और फैट युक्त चीजों पर सख्ती बरती और कई पाबंदियां भी लगाई है।

5 ग्राम से ज्यादा ने खाएं नमक

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 1 दिन में अधिक से अधिक 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए।

6 चम्मच से ज्यादा चीनी न लें

WHO के मुताबिक दिनभर में सिर्फ 6 चम्मच चीनी का सेवन करना चाहिए। इससे ज्यादा चीनी शरीर को नुकसान पहुंचाती है।

कितना तेल खाना है रोज

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दिनभर में 4 चम्मच से ज्यादा तेल का सेवन नहीं करना चाहिए।

इन बीमारियों का खतरा

तेल, चीनी और नमक के ज्यादा सेवन से डायबिटीज, किडनी, हार्ट सहित कई दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Measles Symptoms: जानें कैसे फैलता है खसरा रोग, इन बातों का रखें ध्यान