Coconut Water से बनी ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स के आप भी हो जाएंगे दीवाने


By Ekta Sharma01, May 2024 05:50 PMnaidunia.com

नारियल पानी ड्रिंक्स

गर्मियों में नारियल पानी पीना फायदेमंद बताया जाता है। इसमें मौजूद न्यूट्रिशन शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। नारियल पानी स्किन और बालों के लिए भी बेहद हेल्दी होता है।

टेस्टी एंड हेल्दी

आज हम आपको नारियल पानी से बनने वाली कुछ ऐसी ड्रिंक्स बनाना बताएंगे, जो मिनटों में हो जाती हैं। तैयार और हैं बेहद टेस्टी एंड रिफ्रेशिंग।

पाइनएप्पल कोकोनट वॉटर डिलाइट

पाइनएप्पल कोकोनट वॉटर डिलाइट बनाने के लिए नारियल पानी को एक बाउल में निकाल लें। फिर पाइनएप्पल और नारियल पानी को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।

इस तरह बनाएं

अब इसमें जीरा पाउडर, काला नमक, पुदीने की पत्ती और नींबू का रस डालकर फिर से ब्लेंड करें। इसके बाद एक गिलास में क्रश्ड आइस डालकर ड्रिंक को डाल दें और सर्व करें।

कीवी कोकोनट वॉटर कूलर

कीवी कोकोनट वॉटर कूलर बनाने के लिए एक बाउल में 2 गिलास नारियल पानी लें। फिर एक ब्लेंडर में नारियल पानी, कटे हुए कीवी और नारियल की मलाई डालकर ब्लेंड कर लें।

इस तरह बनाएं

अब इसमें अदरक के स्लाइस, काला नमक और आइस क्यूब्स को डालकर दोबारा ब्लेंड करें। तैयार है कीवी कोकोनट वॉटर कूलर।

रोज कोकोनट मोइतो

रोज कोकोनट मोइतो बनाने के लिए सबसे पहले एक जार में नारियल पानी डालें। इसमें 2 चम्मच गुलाब एसेंस डालकर ब्लेंड कर लें।

इस तरह बनाएं

इसके बाद इसमें 2 चम्मच नींबू का रस, अदरक डालकर फिर से ब्लेंड कर लें। तैयार है गर्मियों की रिफ्रेशिंग ड्रिंक। लेमन स्लाइज और पुदीना पत्ती के साथ इसे सर्व करें।

चेहरे पर लगाएं यह फेस पैक, मिलेगा पार्लर जैसा निखार