जान लें आंखों के मेकअप का सही तरीका, नहीं रहेगा संक्रमण का खतरा


By Ravindra Soni03, Jun 2023 12:43 AMnaidunia.com

स्वच्छता का रखें ख्याल

आंखें बहुत नाजुक होती है। ऐसे में गंदे हाथ लगने से आंखों में संक्रमण हो सकता। इसलिए मेकअप करने से पहले हाथों को साबुन से से धोकर व सुखाकर ही आंखों को छुएं। चेहरा धोना भी न भूलें।

मेकअप ब्रश भी रखें साफ

अक्सर लड़कियां मेकअप ब्रश इस्तेमाल कर बिना धोएं रख देती है। बार-बार गंदा ब्रश इस्तेमाल करने से संक्रमण का खतरा रहता है। मेकअप भी सही से नहीं होता है। इसलिए हर बार अपने मेकअप ब्रश को धोकर, सुखाकर रखें।

सोने से पहले मेकअप हटाना न भूलें

आंखों पर मेकअप होने से सोते समय आयल की ग्रन्थियां बंद हो सकती है। इसके कारण संक्रमण फैल सकता है। अत: सोने से पहले रिमूवर की मदद से मेकअप अवश्य उतारें।

शेयर न करें मेकअप सामग्री

अगर आप आइ मेकअप प्रोडक्ट शेयर करती हैं तो इससे आंखों में बैक्टीरियल इंफेक्शन व इरिटेशन आदि का खतरा काफी बढ़ जाता है।

सही उत्पाद का चयन

आइ मेकअप प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ काफी कम होती है। अत: संक्रमण से बचने जरूरी है कि आप ज्यादा पुराने आइ मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें।

सही तरीके से करें मेकअप

कई बार लड़कियां/महिलाएं ट्रेवल करते हुए या फिर चलती कार में आइ मेकअप करती हैं। किंतु ऐसा करने से आपकी एक छोटी-सी गलती आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।

मनी प्लांट को हरा-भरा और लंबा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स