आजकल की मोबाइल, टीवी, लैपटॉप वाली लाइफस्टाइल में सबसे ज्यादा आंखों को नुकसान पहुंचता है। इसका ध्यान रखना चाहिए।
अच्छी बात यह है कि हेल्दी डाइट से आंखों की रोशनी को हमेशा ठीक रखा जा सकता है और चश्मा भी उतर सकता है।
आंखों के लिए कुछ खाद्य पदार्थ सुपरफूड्स माने जाते हैं। इनका नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ सकती है।
हरी पत्तेदार सब्जियों में ल्यूटिन और जेक्सांथिन नाम के कंपाउड पाए जाते हैं। इससे आंखों की रोशनी में वृद्धि होती है।
मछली में ओमेगा -3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे आंखों को सेहत और रोशनी बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
खट्टे फलों में भरपूर मात्रा विटामिन C पाया जाता है। ये पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इससे आंखों की बीमारियों का खतरा कम होगा।
गाजर में विटामिन ए पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और रोजाना सेवन से चश्मा भी उतर सकता है।
बादाम में काफी मात्रा में विटामिन E पाया जाता है जो आंखों की लिए बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से आंखों के रोग से बचाव होता है।
जामुन में पाया जाने वाला विटामिन C भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है।