शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं ये विटामिन्स


By Prakhar Pandey30, Jul 2023 11:29 AMnaidunia.com

विटामिन

विटामिन शरीर को पोषित करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन की अपूर्ति के लिए आपको भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।

शरीर

शरीर में हर प्रकार के विटामिन और न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। आज हम आपको बताएंगे शरीर के लिए बेहद जरूरी विटामिन्स के बारे में।

विटामिन बी12

विटामिन बी12 शरीर में ब्लज सेल्स और तंत्रिका कोशिकाओं को सही ढंग से काम करने के लिए बेहद जरूरी होता हैं। मछली में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता हैं।

विटामिन ए

विटामिन ए आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ आंखों को स्वस्थ रखता है और शरीर को संक्रमण से बचाता हैं। हरी सब्जियों का सेवन करने से शरीर में विटामिन ए की पूर्ति होती है।

विटामिन बी

विटामिन बी के सेवन से आपका शरीर और दिमाग दोनों के लिए हेल्दी होता है। नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में भी विटामिन बी काफी जरूरी होता है।

विटामिन सी

विटामिन सी शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करता है। स्किन, हेयर और नाखून को इंफेक्शन से बचाने का काम भी करता है। विटामिन C के लिए अमरूद, कीवी, स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए।

विटामिन डी

आपकी हड्डियों और दांतों को स्ट्रांग बनाने के लिए बेहद जरूरी होता है। सूर्य की रोशनी को विटामिन D का मुख्य सोर्स माना जाता है।

विटामिन ई

विटामिन ई बॉडी में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। हेयर फॉल और स्किन से जुड़ी समस्याएं विटामिन ई की कमी से ही होती है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या आंखों को देखने से भी हो जाता है आई फ्लू? जानें तथ्य