शरीर के विकास के लिए आयरन बेहद जरूरी मिनरल है। इसी की कमी से शरीर में एनीमिया होता है।
खास बात ये है कि शरीर में आयरन खुद नहीं बनता। इसलिए इसे बाहरी स्रोतों से प्राप्त किया जाता है।
आयरन, हीमोग्लोबिन का महत्वपूर्ण घटक है जो आरबीसी को शरीर के तमाम हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है।
आयरन की कमी खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए इसके लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है।
बॉडी में आयरन की कमी से वजन कम होने लगता है और आप बार-बार बीमार भी पड़ सकते हैं।
इसकी कमी से चक्कर आना, कमजोरी, शरीर में थकान, भूख कम लगना और ठंडे हाथ-पैर जैसे लक्षण दिखते हैं।
आयरन की कमी दूर करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां और ड्राई फ्रूट जरूर खाएं। साथ ही फलों और सब्जियों का सेवन करें।
इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर चीजें खाने से भी खून में आयरन को बांधे रखने में मदद मिलती है।