Health: चेहरे पर दिखते हैं फैटी लिवर के लक्षण


By Shailendra Kumar03, Apr 2023 07:17 PMnaidunia.com

फैटी लिवर की समस्या

ज्यादा शुगर के सेवन या ज्यादा शराब का सेवन करने से आपको फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

चेहरे पर दिखेंगे लक्षण

फैटी लिवर की समस्या बढ़ने पर इसके लक्षण चेहरे पर भी दिखने लगते हैं। इसलिए इन लक्षणों को गंभीरता से लें।

बहुत ज्यादा पिंपल्स

अगर चेहरे पर बार-बार पिंपल्स या एक्ने निकलने लगें, तो इसे नजरअंदाज ना करें। ये फैटी लिवर की वजह से भी हो सकता है।

स्किन का पीला पड़ना

चेहरे की स्किन का पीला पड़ना लिवर में खराबी का संकेत देता है। ऐसा होने पर फौरन लिवर की जांच करानी चाहिए।

चेहरे पर रेड लाइन्स

चेहरे और शरीर की स्किन पर रेड लाइन्स आना भी लिवर में खराबी का संकेत माना जाता है। ऐसे में आपको जांच करा लेना चाहिए।

आंखों के नीचे सूजन

फैटी लिवर की समस्या में आंखों के नीचे सूजन और डार्कनेस आ सकती है। लंबे समय से आंखों के नीचे सूजन हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

लिवर को रखें हेल्दी

लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाएट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रोजाना मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करें।

अंगूर या किशमिश, इन दोनों में क्या है अधिक फायदेमंद, जानें