शरीर में हीमोग्लोबिन का काफी अहम रोल है। इसका लेवल कम होने से शरीर में कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं।
हीमोग्लोबिन हमारी रेड ब्लड सेल्स में एक प्रोटीन होता है। इसकी कमी होने पर बॉडी में ब्लड का लेवल कम होने लगता है।
शरीर के किसी अंग में ऑक्सीजन की कमी होने या बढ़ने पर उसे संभालने का काम हीमोग्लोबिन ही करता होता है।
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने से कई प्रकार के लक्षण दिखने लगते हैं। समय पर पहचान होने से इसका इलाज किया जा सकता है।
अगर चलते समय सांस फूल रही है या ज्यादा थकावट महसूस हो रही है तो ये हीमोग्लोबिन की कमी का संकेत हो सकता है।
अगर आपकी त्वचा पीली हो रही है और आंखों के आसपास भी पीलापन आ रहा है तो ये हीमोग्लोबिन की कमी का संकेत हो सकता है।
अगर हाथ-पैर अक्सर ठंडे रहते हैं तो ये हीमोग्लोबिन की कमी का गंभीर लक्षण है। इस स्थिति में फौरन अस्पताल जाना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं में अक्सर हीमोग्लोबिन की कमी के मामले सामने आते हैं। अगर इसका लेवल 11 से नीचे हो जाए तो डॉक्टर से संपर्क करें।