कुछ लोगों को हमेशा सर्दी जुकाम की शिकायत रहती है। ये साइनोसाइटिस यानी साइनस का मामला हो सकता है।
अगर कुछ हफ्तों तक लगातार सर्दी-जुकाम, सिरदर्द और नाक बंद हो, तो ये साइनस इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं।
हमारे स्कैल्प में कई कैविटीज होती हैं, जिन्हें साइनस कहते हैं। अगर इनमें बलगम भर जाए, तो इस समस्या को साइनोसाइटिस कहते हैं।
मौसमी फ्लू दो-तीन दिनों में ठीक हो जाता है। लेकिन अगर सर्दी-जुकाम कई हफ्तों तक रहे तो ये साइनस हो सकता है।
इसके मुख्य लक्षणों में बहती नाक, बंद नाक, चेहरे पर दर्द या दबाव, सिर दर्द, बलगम, बदबूदार सांस आदि शामिल हैं।
अगर ज्यादा सिरदर्द हो या सर्द-जुकाम के लक्षण 10 दिन से ज्यादा तक रहें, तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।