ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय प्रिय देवता माना जाता है। ये लोगों को उनके कर्म के हिसाब से फल देते हैं।
अगर शनि देव किसी पर मेहरबान हो जाएं तो उसकी जिंदगी खुशियों से भर देते हैं। वहीं नाराज हो जाएं तो बहुत कष्ट देते हैं।
शनि देव को प्रसन्न रखने के लिए कुछ नियमों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए और कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजों को भूलकर भी ना खरीदें, और ना ही अपने घर लाएं। ऐसा करने से शनिदेव नाराज होते हैं।
शनिवार के दिन नमक खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से कर्ज बढ़ता है, और आर्थिक स्थिति कमजोर होती है।
बड़े-बुजुर्गों का सम्मान नहीं करने से शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं। बड़ों का अपमान करने से शनि दोष बढ़ जाता है।
लंगड़े लोगों का मजाक ना उड़ायें और ना ही उन्हें तंग करें। शनिदेव ऐसा करनेवालों पर विशेष रूप से कुपित होते हैं।
रसोई में झूठे बरतन बिल्कुल भी ना छोड़ें। ऐसा करने से शनि देव नाराज होते हैं और ऐसे लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।