हरा लहसुन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, पोटैशियम, मैग्रीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं।
हरा लहसुन खाने से शरीर की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं हरा लहसुन खाने के फायदे।
हरा लहसुन खाने से पेट में गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
हरे लहसुन में मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण हरा लहसुन अल्जाइमर के खिलाफ प्रभावी रूप से काम करता है।
हरे लहसुन के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिससे जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलती है।