वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का हर कोने की अपनी अलग ऊर्जा होती है और ये खास उद्देश्य की पूर्ति करता है।
उत्तर दिशा में भगवान कुबेर, गणेश और मां लक्ष्मी का वास होता है। इसी दिशा से धन का आगमन होता है।
इस दिशा में कुछ चीजें रखने से वास्तु दोष पैदा होता है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
उत्तर दिशा में भारी चीजें नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से इस दिशा में भार बढ़ता है, और तरक्की रुक जाती है।
उत्तर दिशा में जूते-चप्पल की रैक नहीं रखनी चाहिए। इससे सुख-समृद्धि, भोग-विलास पर बुरा असर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा शौचालय से निकलती है। इसे उत्तर दिशा में नहीं बनवाना चाहिए।
अगर इस दिशा में शौचालय है, तो वास्तु दोष को दूर करने के लिए एक कांच की कटोरी में साबुत नमक भरकर कोने में रख दें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में कभी भी डस्टबीन या कूड़ा-कचरा नहीं रखना चाहिए। इससे घर की लक्ष्मी रूठ जाती हैं।