खगोलीय गणनाओं में ब्लैक मून यानी काला चांद बेहद दुर्लभ आकाशीय घटना है, जो कई महीनों के बाद होती है।
आज 19 मई 2023, शुक्रवार को आसमान में दुर्लभ काला चांद दिखाई देगा। इस दौरान चांद की रोशनी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और पूरी तरह से काला दिखेगा।
Black Moon हर 33 माह के बाद दिखाई देता है। इसे सीजनल ब्लैक मून भी कहा जाता है। दरअसल इसका खगोल विज्ञान से कोई लेना देना है।
एक ही महीने में दूसरी अमावस्या को 'ब्लैक मून' कहा जाता है। यह कुछ असामान्य खगोलीय घटना है, जो हर 32 महीनों में एक बार होती है।
धरती का एस्ट्रोनॉमिकल सीजन हर सोल्सटिस से शुरू होता है और इक्वीनॉक्स पर खत्म होता है। अभी के सीजन में उत्तरी गोलार्ध में स्प्रिंग का मौसम है।
फिलहाल दक्षिणी गोलार्ध में फॉल का मौसम है। इसकी शुरुआत वर्नल इक्विनॉक्स के साथ 20 मार्च 2023 से हुई है। उसी दिन नया चांद निकला था।
ब्लैक मून एक दुर्लभ खगोलीय घटना है। कई बार ब्लैक मून तब निकलता है, जब किसी महीने में नया चांद या पूर्ण चंद्र न हो। ऐसा सिर्फ फरवरी माह में हो सकता है।