शिवलिंग पर चढ़ायें ये पत्ते, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद


By Shailendra Kumar17, Jun 2023 09:48 PMnaidunia.com

शिव को करें प्रसन्न

हिंदू धर्म में भगवान शिव को सबसे जल्दी प्रसन्न होनेवाला देवता माना जाता है। इनकी कृपा हो जाए, तो सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

शिवलिंग पर चढ़ायें पत्ते

शिवजी की पूजा में विशेष सामग्री की जरुरत नहीं पड़ती। लेकिन शिवलिंग पर कुछ पत्तों को चढ़ाने से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं।

बेल के पत्ते

शिव पूजा में इन पत्तों का बहुत महत्व होता है। भगवान शिव को बिल्व पत्र बहुत प्रिय हैं और इन्हें चढ़ाने से पूजा का पूर्ण फल मिलता है।

धतूरे के पत्ते

धतूरा भगवान शिव से जुड़ा पौधा है। भोलेनाथ की विशिष्ट पूजा या अनुष्ठान में इसके फल और पत्तियों का उपयोग करना चाहिए।

शमी के पत्ते

ये पत्ते भी महादेव को प्रिय हैं। महादेव की पूजा में इसके पत्ते और फूल अर्पित करने से विशेष लाभ मिलता है।

अपामार्ग के पत्ते

इसके पत्ते भी शिवलिंग पर चढ़ाए जा सकते हैं। शिव को समर््पित हरतालिका व्रत में भी अपामार्ग की टहनियों का उपयोग होता है।

भांग के पत्ते

भोलेनाथ को भांग भी प्रिय है। आप इसके पत्ते या प्रसाद के रुप में भी चढ़ा सकते हैं। इससे शिव की अनंत कृपा मिलती है।

आटे में ये चीज मिलाकर गूंथने से शनि दोष होगा दूर