रोटी बनाने के लिए आटा गूंथना जरूरी है। वैसे तो आटे को पानी से गूंथा जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं। जिन्हें आटे में मिलाकर गूंथने से व्यक्ति का सितारा चमक उठता है।
सोमवार को आटे में दूध मिलाकर गूंथना फायदेमंद रहता है। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
मंगलवार के दिन गुड़ मिलाकर आटा गूंथना चाहिए। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है।
बुधवार के दिन आटे में धनिया मिलाकर गूंथने से बुध ग्रह प्रबल होता है।
गुरुवार के दिन आटा गूंथने समय हल्दी या बेसन मिलाएं। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।
शुक्रवार के दिन आटे में शक्कर मिलाकर गूंथने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
शनिवार के दिन आटे में सरसों का तेल मिलाएं। ऐसा करने से शनि शुभ परिणाम देने लगते हैं।
रविवार के दिन आटे में गुड़ मिलाकर गूंखने और रोटियां बनाकर खाने से सूर्य मजबूत होता है।