सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में पौधे लगाने शुभ माने जाते है, लेकिन कुछ पौधे घर में लगाने से धन की हानि हो सकती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में इन पौधों को लगाने हैं, तो धन का नाश हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन पौधों से धन का नाश होता हैं।
अगर आप आंवले के पौधे को घर में लगाते है, तो धन का नाश हो सकता है। इस पौधे को आप घर के बाहर जरूर लगा सकते है।
केला के पेड़ से काफी धार्मिक मान्यताएं जरूरी हुई है, लेकिन इसको घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।
बबूल के पौधे को भी घर के अंदर नहीं लगना चाहिए। बबूल के पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
बोनसाई का पौधा घर में लगाना अशुभ माना जाता है। बोनसाई के पौधे को घर में लगाने से धन की हानि होती है।
कांटेदार पौधे देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते है, लेकिन घर में इनको नहीं लगाना चाहिए। कांटेदार पौधे को घर में लगाना अशुभ माना जाता है।