लाल किताब के अनुसार कैसा रहेगा नया साल 2023, जानिए राशिफल
By Navodit Saktawat2022-12-21, 04:13 ISTnaidunia.com
पहाड़ी विद्या है यह किताब
लाल किताब को सामान्य नहीं माना जाता है। यह एक पहाड़ी विद्या पर केन्द्रित है। पंडित रूपचंद जोशी द्वारा लिखी गई इस किताब को ज्योतिष का एक हिस्सा माना गया है। आज हम इस किताब से वार्षिक राशिफल बता रहे हैं
मेष राशि
नया साल आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी के कई नए प्रस्ताव आएंगे। करियर में सफलता के योग हैं। व्यापारियों के लिए यह साल उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती है।
वृषभ राशि
आपके लिए नया साल सुखद रहेगा। पैसों की बचत कर पाने में सक्षम रहेंगे। मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देना होगा। लव-लाइफ में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
आपके लिए नया साल मिला-जुला रहने वाला है। कारोबार को बढ़ा सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। सरकारी क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
नए साल पर आपको खुशखबरी मिल सकती है। कारोबारियों को अच्छा धनलाभ मिलने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
साल 2023 करियर के मामले में चिंताजनक साबित हो सकता है। कोशिश करने पर ही नौकरी में बदलाव संभव होगा। समाज सेवा से आपको लोकप्रियता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला राशि
यह साल आपके लिए मिला-जुला परिणाम देगा। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में परेशानियां बनी रहेंगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। प्रेम विवाह हो सकता है।
वृश्चिक राशि
नया साल आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों से बॉस खुश रहेंगे। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें।
धनु राशि
इस साल आपको नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। व्यापार करने वालों के लिए यह साल लाभ के आसार बना रहा है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं।
मकर राशि
नया साल आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। विदेश में नौकरी के योग बनेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह हो सकता है। करियर में आपको सफलता मिलने की संभावना है। लेन-देन के समय सावधानी बरतें।
कुंभ राशि
.यह साल आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र पर जूनियर या सीनियर से किसी बात पर अनबन हो सकती है। सरकारी क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।
मीन राशि
नया साल करियर के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। साझेदारी में नया काम शुरू करना अच्छा रहेगा। परीक्षा देने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
Budh Gochar 2023: नये साल में वक्री बुध देंगे अपार धन, इन राशियों को लाभ