स्वप्न शास्त्र में सपनों का विस्तार से वर्णन मिलता है। आज बात कर रहे हैं कि सपने में अलग-अलग भगवान को देखने का क्या अर्थ निकलता है।
श्री राम का सपने में आना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि प्रभु राम को किन परिस्थितियों में देखने से क्या लाभ मिलता है।
भगवान राम को सपने में देखने से पता चलता है कि आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। यदि आपने श्री राम को सपने में देख लिया है तो आपकी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो सकती हैं।
इन दिनों राम मंदिर की खूब चर्चा चल रही है। अगर आप सपने में राम को मंदिर में देखते हैं तो यह भी एक शुभ स्वप्न होता है। इसका अर्थ निकलता है कि आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है।
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि राम को मंदिर में देखने से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा, धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं।
सपने में भगवान श्री राम और हनुमान जी का एक साथ नजर आना भी शुभ संकेत होता है। इस स्वप्न को देखने के बाद आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी।
अगर आपको सपने में भगवान हनुमान नजर आते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। भगवान हनुमान की मूर्ति देखने से आपको जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
हनुमान जी को सपने में देखने से व्यक्ति के संकटों का नाश होता है। यदि आपको हनुमान बाल स्वरूप में नजर आते हैं तो संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।