कोरियन लड़कियों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है। इसके पीछे वजह है कि वहां की लड़कियां स्किन और फिटनेस का बेहद ध्यान रखती हैं।
स्किन केयर करना जरूरी है। अगर त्वचा पर निखार बरकरार रहता है तो कोई चाहकर भी आपकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएगा।
फिट रहने के लिए आप कुछ कोरियन तरीके भी अपना सकते हैं। फिटनेस के कुछ असरदार कोरियन तरीके होते हैं, जिन्हें फॉलो करने से चेहरे की सुंदरता बरकरार रहती है।
बॉडी को फिट रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन करना बेहतरीन विकल्प है। कोरियन लड़किया ग्रीन टी का नियमित सेवन करती हैं।
चेहरे पर नेचुरल निखार लाने के लिए कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल आप कर सकती हैं। माना जाता है कि उनके प्रोडक्ट्स काफी असरदार होते हैं।
करना चेहरे को ड्राई होने से बचाने के लिए रात के समय फेस मास्क अप्लाई किया जाता है। कोरियन लड़कियों की तरह जवां रहने के लिए इसका प्रयोग आप कर सकती हैं।
त्वचा को सही तरीके से एक्सफोलिएट करना भी बहुत आवश्यक होता है। ऐसा करने से आप खुद को एजिंग के प्रभाव से बचा सकती हैं।
बोरी चा को पानी में उबालकर खाना स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आप लंबे समय तक जवां भी नजर आएंगी।