कृति सेनन ने अपने काम के दम पर बॉलीवुड में एक नया मुकाम बनाया है। आइए जानते है कृति की पिछली 5 फिल्मों के बारे में।
कृति सेनन ने अपने पिछले 5 प्रोजेक्ट में असरदार काम किया है। कार्तिक आर्यन से लेकर प्रभास तक के साथ एक्ट्रेस ने बेहतरीन काम किया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कृति की फिल्मों को अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पाया।
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को बॉक्स ऑफिस पर लोगों ने काफी पसंद किया है। कलेक्शन के मामले यह फिल्म हिट साबित हुई है।
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर गणपत - अ हीरो इज बार्न बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई गणपत बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म ने मात्र 9.70 करोड़ कमाए थे।
प्रभास स्टारर आदिपुरुष का हाल किसी से छिपा नहीं है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग लेने के बाद फिल्म बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म में कृति ने माता सीता का किरदार निभाया था।
अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु की सुपरहिट फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' की रीमेक शहजादा भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी लोगों को खास पसंद नहीं आई थी।
25 नवंबर 2022 को रिलीज हुई भेड़िया ने भी बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की थी। हालांकि, इस फिल्म के लिए कृति को काफी ज्यादा सराहा गया था।
कृति एक बेहतरीन अदाकारा है, एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्मों में धमाका करने वाली है। आने वाले समय में कृति क्रू, दो पत्ती, हाउसफुल 5 और भेड़िया 2 में नजर आने वाली है।
कृति सेनन की फिल्मों से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com