हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे ही क्रासुला पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है और इससे कई समस्याओं से छुटकारा भी पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि क्रासुला पौधा लगाने से किस भगवान की कृपा प्राप्त होती है-
वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला के पौधे को चमत्कारी बताया गया है और इस पौधे में कुबेर देवता का वास होता है।
इस पौधे को घर में लगाने से कुबेर देवता काफी प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा सदैव बनाए रखते हैं।
इस पौधे को घर में लगाने जीवन में सुख-शांति का वास होता है और इससे परिवार के बीच में आपसी प्रेम भी बना रहता है।
वास्तु के अनुसार क्रासुला के पौधे को उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही, इसे बालकनी या छत पर लगाना लाभकारी होता है।
इस पौधे को घर में लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे खुशहाली भी बनी रहती है।
इस पौधे को घर में लगाने आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। इससे भगवान कुबेर देवता की कृपा भी प्राप्त होती है।
क्रासुला पौधा लगाने से कुबेर भगवान की कृपा प्राप्त होती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM