अक्सर सपने में कुछ ऐसा देखते हैं कि उसे वह भूल नहीं पाते हैं और सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। उसी सपने के बारे में दिन-रात सोचते रहते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में पितरों को देखना किस बात का संकेत देता है-
सपने में पितरों का दिखना शुभ और अशुभ दोनों संकेत हो सकते हैं। इससे कई समस्या टल सकती है और कुछ का सामना करना पड़ सकता है।
अगर पितर पैरों के पास खड़े नजर आते हैं, तो इसका मतलब है कि जीवन में कुछ परेशानियां आने वाली है और आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
अगर सपने में पितर खाना खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो आने वाला समय अच्छा रहने वाला है और घर-परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी।
अगर सपने में पितर कुछ मांगते हैं,तो यह एक बुरा संकेत हो सकता है। इससे जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
अगर सपने में पितर अपनी एक झलक दिखा कर गायब हो जाते हैं,तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इससे जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अगर सपने में पितर सिर के पास खड़े हैं, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इससे जीवन में आने वाले सारे संकट दूर हो सकते हैं।
सपने में पितरों को देखना इन बातों का संकेत देता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM