माता लक्ष्मी के साथ कुबेर जी की करें पूजा, होगी धनवर्षा


By Prakhar Pandey26, May 2024 04:00 PMnaidunia.com

माता लक्ष्मी हैं धन की देवी

माता लक्ष्मी धन की देवी हैं, उनकी कृपा से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। माता लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

कुबेर जी हैं धन के देवता

वहीं कुबेर जी धन के देवता कहलाते हैं, कुबेर जी की कृपा से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। लक्ष्मी जी के साथ कुबेर जी की भी पूजा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

यश की होती है प्राप्ति

माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा साथ में करने से भक्तों को यश की पूर्ति होती है। इसके साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

घर में आती है खुशहाली

कुबेर जी की पूजा लक्ष्मी जी के साथ में करने से घर में खुशहाली आती है और परिवार के लोगों में सौभाग्य आता है।

कुबेर मंत्र का जाप

कुबेर जी की पूजा करते समय कुबेर मंत्र का जाप करें, इस मंत्र का जाप करने से कुबेर जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को शुभ फल प्रदान करते हैं।

शुक्रवार के दिन करें पूजा

वहीं माता लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार के दिन करें और उन्हें लाल गुड़हल का फूल अर्पित करें, वहीं कुबेर जी को गेंदे का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी और कुबेर जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कुबेर आरती का करें पाठ

पूजा करते समय कुबेर जी का यंत्र स्थापित करें और इस यंत्र को पंचामृत से अभिषेक करें और बाद में आरती करें।

नौकरी और बिजनेस में सफलता

लक्ष्मी जी के साथ में कुबेर जी की पूजा करने से नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में लाभ मिलता है, जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए माता लक्ष्मी के साथ में कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा करें।

धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

घर में लोबान की धूनी देने से क्या होता है?