मंगल बढ़ाएगा कुंभ राशि की मुश्किलें, जानें जुलाई का राशिफल


By Sahil22, Jun 2024 11:51 AMnaidunia.com

कुंभ मासिक राशिफल

जुलाई का महीना कुंभ राशि के लोगों के लिए थोड़ा चुनौतियों से भरा रहेगा। इस महीने में मंगल की वजह से आपकी परेशानियां बढ़ सकती है।

मंगल रहेगा भारी

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो जुलाई माह में कुंभ राशि के ऊपर मंगल भारी है। इसके प्रभाव से व्यापार से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।

व्यापार में होगा नुकसान

मंगल के भारी होने की वजह से कुंभ राशि के लोगों को व्यापार में नुकसान हो सकता है। इस अवधि में आपके हाथ से कई डील निकल सकती है।

शिक्षा में आएगी चुनौतियां

इस राशि के शिक्षा से जुड़े लोगों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यह महीना सीखने के लिए बेहतरीन रह सकता है और इस दौरान किसी बड़े अवसर को हाथ से न निकलने दें।

प्रेम जीवन में उदासी

कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना प्रेम के लिहाज से सही रहेगा। हालांकि, इस दौरान लव लाइफ में प्रयासों का सकारात्मक परिणाम न मिलने की वजह से आप थोड़े उदास हो सकते हैं।

स्वास्थ्य रहेगा कमजोर

जुलाई के महीने में कुंभ राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दौरान आपको स्वास्थ्य से जुड़ी किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

जुलाई में तमाम तरह के संकटों से बचने के लिए कुंभ राशि वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से मंगल के भारी होने का प्रभाव भी कम हो सकता है।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

जुलाई महीने में कुंभ राशि पर मंगल भारी रहेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी के पत्ते तोड़ने से पहले क्यों मांगनी चाहिए माफी?