अशुभ सपना देखने के बाद क्या करें?


By Ayushi Singh22, Jun 2024 06:00 PMnaidunia.com

अक्सर लोग गहरी नींद में सोने से पहले सपने देखते हैं। इनमें से कुछ सपने शुभ और अशुभ होते हैं और कुछ सपनों का कोई अर्थ नहीं होता। उनके अच्छे और बुरे फल होते हैं। स्वप्न शास्त्र में अशुभ सपने देखने के उपाय बताए गए हैं।

सुबह मंदिर जाएं

अक्सर बुरा सपना देखने के बाद मन में अलग ही बेचैनी रहती है और वह दिमाग में घूमता रहता है। अशुभ सपना देखने पर मंदिर जरूर जाएं और मन को शांत रखें। इससे अच्छा फील होगा तथा दिमाग से बुरी चीजों का डर भी दूर होगा

गरीबों को दान करें

इस तरह के सपने आते है, तो गरीबों को काले और सफेद कंबल को 21 बार अपने सिर से घुमाकर दान करें। साथ ही, किसी को भोजन जरुर कराएं।

तुलसी का पौधा

अगर सुबह 4 बजे के सपने में कुछ अशुभ देखा है, तो तुरंत किसी के उठने से पहले तुलसी के पेड़ के पास जाकर अपने सपने के बारे में बताएं। ऐसा करने से बुरा फल नहीं मिलता।

हनुमान चालीसा पढ़ें

अशुभ सपना देखा है, तो हनुमान चालीसा को जरुर पढ़ें। 'भूत-पिशाच निकट न आवे' हनुमानजी का ध्यान करने से किसी प्रकार की साया पास नहीं आता है।

नारियल को जलाना

अगर किसी प्रकार का बुरा सपना देखा है, तो अपने सिर पर 7 बार पानीदार नारियल घुमाकर किसी देवस्थान पर जला दें। इससे जीवन में किसी प्रकार का बुरा नहीं होता।

शनि मंदिर जाएं

अशुभ सपना देखने पर पांच शनिवार तक शनि मंदिर जाकर छाया दान करें। ऐसा करने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।

अशुभ सपना देखने पर इन चीजों का ध्यान रखें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

जिंदगी में होगा बदलाव, ये 7 बातें रखें ध्‍यान