नींद पूरी नहीं होने से कौन सी बीमारी होती है?


By Ram Janam Chauhan05, Dec 2024 12:15 PMnaidunia.com

कभी-कभी कम सोना आम बात है, लेकिन अगर रोजाना कम नींद लेते हैं, तो इन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

हार्ट अटैक का खतरा

कम नींद लेने की वजह से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बिगड़ सकता है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है।

याददाश्त कमजोर होना

रोजाना कम नींद लेने से दिमाग के काम करने की शक्ति पर असर पड़ता है, जिससे याददाश्त कमजोर हो सकती है।

इम्यूनिटी कमजोर होना

कम नींद लेने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिसकी वजह से कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

मानिसक समस्याएं होना

नींद की कमी होने के कारण डिप्रेशन और तनाव जैसी मानसिक बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए, 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

वजन बढ़ने की समस्या

कम सोने की वजह से शरीर में घ्रेलिन हार्मोन बढ़ता है, जिसकी वजह से वजन तेजी से बढ़ सकता है।

डायबिटीज होने का खतरा

रोजाना कम सोने से शरीर में इंसुलिन लेवल पर असर पड़ता है, जिससे डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है।

नींद कम लेने की वजह इन बीमारियों का खतरा ज्यादा हो सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Green Peas Benefits: सर्दियों में हरी मटर खाने के फायदे