घर में हर किसी को तरह-तरह के पौधे लगाने का शोक होता है। जिससे घर की शोभा भी बढ़ती है और वातावरण भी शुद्ध रहता है। कुछ पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि घर में किस पौधे को लगाने से मन की सारी इच्छा पूरी होती है-
लक्ष्मणा पौधे का मां लक्ष्मी से सीधा संबंध है। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और उस घर में वास करती हैं। इसकी पत्तियां पीपल या पान के पत्ते के जैसी होती है।
लक्ष्मणा पौधा आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में से एक माना जाता है। इसका सेवन करके कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही, वास्तु इसे घर में सही दिशा में रखने से सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।
इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मणा पौधा माता लक्ष्मी के प्रिय पौधे में से एक माना जाता है। इसे घर में लगाने से कभी भी दरिद्रता नहीं आती है और घर में बरकत बनी रहती है।
इस पौधे को घर में लगाने से अटके हुए काम पूरे होते हैं। इससे हर क्षेत्र में सफलता भी मिलती है और जीवन में तरक्की के नए रास्ते मिलते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मणा पौधे को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसे कुबेर की दिशा माना जाता है। इसे पूर्व दिशा की ओर भी लगा सकते हैं।
इस पौधे को घर में लगाने से मन की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM