सूर्य की राशि में लक्ष्मी नारायण योग, अब 3 राशियों पर होगी धनवर्षा


By Shivansh Shekhar12, Jul 2024 01:30 PMnaidunia.com

ग्रहों का अधिक प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से शुक्र, बुध और शनि के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव 12 राशि के जातकों पर पड़ता है। वहीं, देवगुरु की बात करें तो वह मेष और कुंभ राशि में हैं।

लक्ष्मी नारायण योग

इसके साथ ही जब बुध और शुक्र की कुंडली के जिस भाव को संयुक्त रूप से प्रभावित करते हैं, तो वह भाव जागृत हो जाता है। साथ ही लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण भी हो रहा है।

बुध की एंट्री

बता दें, कि 19 जुलाई को बुध देव वृषभ की राशि से बाहर निकलकर सिंह राशि में एंट्री मारेंगे। इसके साथ ही शुक्र भी 31 जुलाई को सिंह में आने वाले हैं, ऐसे में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा।

बुध, शुक्र का दोहरा फल

ऐसे में बुध ग्रह दोहरे फल देने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कि किन 3 राशियों को इसका विशेष लाभ मिल सकता है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि के जातक

सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। शासन सत्ता में राजनीति में उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते भी बनेंगे।

धनु राशि के जातक

धनु राशि वालों को धन लाभ मिलने की संभावना है और बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे। इसके साथ उन छात्राओं को लाभ मिलेगा, जो विदेश में पढ़ रहे हैं।

कर्क राशि के जातक

कर्क राशि वालों को जल्द ही बड़ा रकम हाथ लग सकता है। आपको संतान से जुड़ा हुआ कोई शुभ समाचार मिल सकता है और कारोबार में तरक्की होगी।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पहली बार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं? जानें ये नियम