लक्ष्मी नारायण योग से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन


By Sahil06, Jan 2024 11:15 AMnaidunia.com

ग्रहों का गोचर

2024 के पहले महीने यानी जनवरी में कई ग्रहों का गोचर होगा। इसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ लोगों को ग्रहों की युति से फायदा होगा।

बुध और शुक्र ग्रह की युति

7 जनवरी को बुध ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने वाला है। इसके बाद 18 जनवरी को धनु राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति बनने वाली है।

लक्ष्मी नारायण योग

बुध और शुक्र ग्रह की युति से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। खास बात है कि इस योग से कुछ राशियों के जातकों की मौज हो जाएगी।

मेष राशि

शुक्र और बुध ग्रह की युति का सीधा लाभ मेष राशि वालों को मिलेगा। इस योग के प्रभाव से आपको करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।

सिंह राशि

इस युति का सकारात्मक असर सिंह राशि के करियर पर पड़ेगा। इन्हें काम की बदौलत ऑफिस में अलग पहचान हासिल होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की शुभ शुरुआत लक्ष्मी नारायण योग से होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन के मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा।

तुला राशि

बुध और शुक्र की युति से तुला राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार के क्षेत्र में आपके लिए धन लाभ के योग भी बनते नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि

शुक्र ग्रह के गोचर से कुंभ राशि वालों की जिंदगी में खुशियां भर जाएंगी। बता दें कि आपकी आय के सोर्स में भी बढ़ोतरी होगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गुरुवार को तुलसी में दूध चढ़ाने से क्या होता है?