दिवाली के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी की प्रिय चीजें पूजा में शामिल करने से वे जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
मां लक्ष्मी को फल में नारियल बेहद प्रिय है। मां लक्ष्मी को नारियल के लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल भी अर्पित किया जा सकता है।
मां लक्ष्मी को गुलाबी रंग काफी पसंद है। दिवाली की पूजा के दौरान लक्ष्मी जी को गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें गुलाब या कमल का फूल अर्पित किया जा सकता है। दोनो ही फूल लक्ष्मी जी को बेहद प्रिय हैं।
मां लक्ष्मी को प्रिय चीजों का भोग लगाने से वे जल्दी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में उन्हें सफेद रंग की मिठाई, खीर, बर्फी आदि का भोग लगाएं।