घर का वास्तु जरूर ठीक किया जाना चाहिए। इसके लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर इन उपायों को अपनाया जाए तो आर्थिक तंगी के साथ अन्य तकलीफें भी दूर होती हैं।
घर का मुख्य दरवाजा टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। साथ ही इसे खोलते-बंद करते समय आवाज नहीं आनी चाहिए। ऐसा वास्तु दोष के कारण होता है। इसे ठीक करा लेना चाहिए।
सुबह पूजा करने के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर जल में हल्दी डालकर उसे छिड़कें। इसके बाद दरवाजे के दोनों कोनों पर साफ जल डालें। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
घर में रोज नमक के पानी का पोछा लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। घर के मुखिया या घर के बड़े बेटे के द्वारा बनाया गया स्वास्तिक चिन्ह शुभ माना जाता है।