चमत्कारी टोटकों के लिए मशहूर लाल किताब में जीवन की समस्याओं का समाधान बताया गया है। इसमें बताए गए उपाय इंसान की तकदीर भी बदल सकते हैं।
कहा जाता है कि दुआओं का असर दवा से भी ज्यादा होता है। किस्मत का ताला खोलने के लिए लाल किताब में बताए कुछ दान-पुण्य के कार्य आपको एक बार जरूर आजमाने चाहिए।
लाल किताब में जिक्र मिलता है कि चिड़ियों के लिए छत या बालकनी पर दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे।
अगर आप मानसिक तनाव की स्थिति में रहते हैं तो रोजाना गाय को हरा चारा खिलाएं। इस उपाय को अपनाने के बाद इंसान को भाग्य का साथ मिलता है।
करियर में तरक्की न होने की समस्या से ज्यादातर लोग गुजरते हैं। इसके लिए लाल किताब में बताया गया है कि मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
कारोबार में हो रहे नुकसान से बचने के लिए शनिवार के दिन लाल किताब का यह उपाय अपना लें। इसके लिए पीपल के पेड़ में सुबह-शाम जल अर्पित करें।
लाल किताब में बताया गया है कि रोज चींटी, कुत्ते या असहाय मानव के लिए अन्न और जल की व्यवस्था करें। इनके आशीर्वाद से आको हर कार्य में सफलता मिलेगी।
आर्थिक तंगी से परेशान लोगों को घर की बालकनी में फिश एक्वेरियम रखें। इसके अंदर दो गोल्डन और पांच काले रंग की मछली डालें।