यदि आप खूब मेहनत करने के बाद भी तरक्की, सफलता और धन की प्राप्ति नही कर पा रहे है तो लाल किताब के इन अचूक टोटकों को अपनाएं।
अगर आपकी कुंडली में दोष होने के कारण धन की प्राप्ति नही हो रही है तो लाल किताब के उपाय बेहद ही कारगर साबित होते है।
लाल किताब के अनुसार लाल रंग के कपड़े में सोने का सिक्का लपेटकर तिजोरी में रखने से पैसे में बरकत होती है।
लाल किताब के अनुसार शुक्रवार को गरीबों को आलू दान करना चाहिए। इस उपाय से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
हिंदू धर्म में गाय को माता माना जाता है। अगर आप गाय माता को गुड़ खिलाते है तो गुरु ग्रह प्रसन्न होता है जिससे धन की प्राप्ति होती है।
शनिवार के दिन जरूरतमंदों को चप्पल-जूते दान करें। इस उपाय से शनि प्रसन्न होते है और आर्थिक लाभ होता है।
जो लोग पर्स में अपने पैसे रखते है वो तांबे के तीन सिक्के पर्स में रखें। ऐसा करने से आप आने वाली आर्थिक परेशानियों से दूर रहेंगे।
धन की देवी महा लक्ष्मी को प्रसन्न करने से धन में लाभ होता है। इसके लिए आप महा लक्ष्मी यंत्र के जरिए माता को प्रसन्न करें।