Lal Kitab Ke Upay: 3 खतरनाक ग्रहों पर काबू पाने के अचूक उपाय


By Sahil03, May 2024 08:08 PMnaidunia.com

लाल किताब के उपाय

जीवन में आने वाली ज्यादातर समस्याओं को दूर करने के लिए लाल किताब में अचूक उपाय बताए गए हैं। कुंडली में ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने के लिए भी कुछ उपाय अपना सकते हैं।

ग्रहों को कंट्रोल करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में 3 ग्रहों को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने के लिए लाल किताब के टोटके आप अपना सकते हैं।

राहु ग्रह

जिस व्यक्ति का राहु खराब होता है उसमें आलस्य बढ़ जाता है। राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

शुक्र ग्रह के उपाय

इस ग्रह के अशुभ फल देने पर व्यक्ति के पास धन-दौलत की कमी हो जाती है। इतना ही नहीं, वैवाहिक जीवन में भी परेशानी आने लगती है।

कैसे काबू होगा शुक्र ग्रह?

शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए प्रति शुक्रवार गाय को चारा खिलाएं। इसके अलावा, शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर में कमल अर्पित करें।

शनि ग्रह

कुंडली में शनि ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहता है। वहीं, मानसिक स्थिति भी बिगड़ सकती है।

कैसे काबू होगा शनि ग्रह?

लाल किताब में बताया गया है कि शनि ग्रह को काबू करने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन कौवे को रोटी खिलाएं।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी भी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

लाल किताब के उपाय अपनाने से ग्रहों की स्थिति को मजबूत बनाया जा सकता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बुध ग्रह की मिथुन में होगी एंट्री, 3 राशियों की पलटेगी किस्मत