पैसों से जुड़े कई अचूक उपाय लाल किताब में बताए गए हैं। इन टोटकों को अपनाने से व्यक्ति का भाग्य भी खुल सकता है।
लाल किताब में बताया गया है कि सूखा नारियल नदी में प्रवाहित करना शुभ होता है। शनिवार के दिन इस टोटके को अपनाने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
धन प्राप्ति के लिए किसी खुली शीशी में सुरमा डाले दें और इसे किसी सुनसान जगह पर मिट्टी में गाड़ आएं। लाल किताब की मानें तो इस उपाय का असर बेहद जल्द आपको देखने को मिलेगा।
लाल किताब की मानें तो कानों में सोने का कुंडल पहनना अच्छा होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन प्राप्ति के नए मार्ग खुल जाते हैं।
धन प्राप्ति का अचूक उपाय लाल किताब में बताया गया है। इसके अनुसार, किसी भी अंधे व्यक्ति को खिचड़ी खिलाए और ऐसा करने से धन लाभ हो सकता है।
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन पूर्व दिशा में मुंह करके गणेश जी की पूजा करें। लाल किताब में बताया गया है कि ऐसा करने से धन लाभ होता है।
लाल किताब में ऐसा बताया गया है कि पर्स में चांदी का सिक्का रखने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं। ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर शीशा लगा दें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर के अंदर होगा।