घर में सुख-शांति के लिए व्यक्ति हर उपाय करता है। लाल किताब में ऐसे कई उपाय दिए हैं।
लाल किताब के इन टोटकों को आप भी अपनाकर अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं।
चांदी के बर्तन में केसर घोलकर चंदन का टीका लगाने से सुख-शांति, समृद्धि और प्रसिद्धि देता है। ऐसा प्रति गुरुवार करना चाहए।
पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख रखना चाहिए। इस तरह शंख को दक्षिणावर्ती रखने से दरिद्रता दूर होती है।
गाय को रोज रोटी खिलाना चाहिए। इससे घर में सदा प्रसन्नता और सात्विकता बनी रहती है।
ऐसा नारियल जिसके सिरे पर तीन की जगह दो बिंदु हो, एकाक्षी नारियल कहते हैं। इसकी पूजा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।
गौमूत्र का घर में छिड़काव करना चाहिए। इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है।