शास्त्रों के मुताबिक दान करने से पुण्य मिलता है और फल की प्राप्ति होती है। इसलिए लोग विभिन्न चीजों का समय समय पर दान करते हैं।
शास्त्रों के मुताबिक लोहा, नमक, सरसों का तेल सहित कई चीजें दान के लिए वर्जित होती हैं और अशुभकारी होती हैं। इनका दान करने से देवता नाराज हो जाते हैं।
ज्योतिष मान्यता के अनुसार लोहे का दान करने से शनि देव नाराज हो जाते हैं। लोहा दान करने से जातक को धन हानि के साथ शारीरिक कष्ट भी हो सकता है।
सरसों का तेल शनि देव को चढ़ाया जाता है, लेकिन तेल का गलती से भी दान नहीं करना चाहिए। इस कारण जातक को कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
नमक का दान करने से जातक पर शनि देव की साढ़ेसाती का प्रकोप हो सकता है। साथ ही नमक का दान करने से मनुष्य पर कर्ज भी होने की संभावना रहती है।
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो माचिस का दान करने से घर की शांति भंग हो जाती है। इतना ही नहीं घर के सदस्यों में मनमुटाव भी हो सकता है।