शादी में दुल्हन पर सभी की निगाहें होती हैं। आइए जानते है लाल मिर्च के टोटकों से कैसे नई दुल्हन की नजर उतारते है।
नई दुल्हन के तैयार होने पर नजर उतारने की रस्म होती है। ऐसे में अलग-अलग रीति रिवाजों से लोग दुल्हन की नजर को उतारते है।
विवाह के दौरान, भीड़ में दुल्हन को कौन किस भावना से देख रहा है। इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। ऐसे में नजर दोष से बचने के ढेरों उपाय बताए गए है।
किचन में मिलने वाले कई मसालों को नजरदोष उतारने में बेहद प्रभावशाली बताया गया है। सूखी लाल मिर्च का सहारा लेकर भी दुल्हन की नजर उतारी जाती है।
सात सूखी लाल मिर्च लेकर 7 बार क्लॉक वाइज और सात बार एंटी क्लॉक वाइज सिर के ऊपर से घुमाएं। इसके बाद खुले स्थान पर रख दे और दोबारा इस न देखें।
7 सूखी लाल मिर्च को दुल्हन के ऊपर वार दें। ऐसा करने के बाद चौराहे पर रखकर इसे जला दें। ऐसा करने से दुल्हन पर आने वाली नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है। यह रस्म ससुराल होनी चाहिए।
नई नवेली दुल्हन को अगर रात में गलत सपने आते है तो 11 लाल मिर्च को तकिए के नीचे रखकर सोना चाहिए। इस उपाय से नकारात्मक शक्ति दूर होगी और सकारात्मक सोच आएगी।
दुल्हन के कमरे में 11 लाल मिर्च सुतली में बांध ले और कमरे में दरवाजे के पीछे बांधे, इस उपाय को ससुराल और मायके कहीं भी किया जा सकता है। इससे घर में नकारात्मकता नहीं आती है।