औषधीय गुणों से भरपूर है लसोड़ा


By Anil Tomar11, Jun 2023 11:44 AMnaidunia.com

क्या होता है लसोड़ा

लसोड़ा को कुछ लोग इसे गोंदी और निसोरा के नाम से भी जानते हैं। लसोड़ा में प्रोटीन, क्रूड फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, वसा, फाइबर, आयरन, फॉस्फोरस व कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

​लिवर को ठीक करता लसोड़ा

लसोड़े के फल में लिवर को ठीक करने वाली कई गतिविधियां होती हैं। तेल, ग्लाइकोसाइड्स, फ्लेवोनोइड्स, स्टेरोल्स, सैपोनिन्स, टेरपीनोइड्स, एल्कलॉइड्स, गम्स के होने से लिवर हीलिंग गुण हो सकते हैं।

ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद है लसोड़ा

एक अध्ययन से पता चला है कि कॉर्डिया मायक्सा फल में उच्च-रक्तचापरोधी गुण होते हैं। यह फल रक्तचाप के स्तर को प्रबंधित कर सकता है और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकता है।

​स्किन डिसऑर्डर को दूर करता है लसोड़ा

मानसून में स्किन पर फोड़े-फुंसी होना आम बात है। ऐसे में अगर आपके पास लसोड़े का पेड़ है तो उसके पत्ते को पीसकर प्रभावित त्वचा पर लगाएंगे तो आराम मिलेगा।

खराश मिटा देता है लसोड़ा

अगर गला खराब है तो आप ठीक करने के लिए लसोड़े की छाल को पानी में उबालें और फिर छानकर पिएं। स्वाद के लिए आप इसमें काली मिर्च और शहद भी मिला सकते हैं।

​ओरल हेल्थ में मददगार है लसोड़ा

लसड़ो से मसूड़ों के दर्द व मुंह के छालों को दूर किया जा सकता है। लसोड़े की छाल के पाउडर को पानी के साथ उबालें और फिर इस ड्रिंक को पीएं। मुंह की बीमारियों में फायदा मिलता है।

​जोड़ों का दर्द में दिलाता राहत

ग्‍लूबेरी यानी लसोड़ा का नियमित सेवन गठिया से पीड़ित लोगों में जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने के लिए जाना जाता है। लसोड़ा में एनाल्जेसिक गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकते हैं।

​सफेल बालों की समस्या होती है दूर

उम्र से पहले ही बाल सफेद हो रहे हैं तो लसोड़ा फलों से निकले रस को बालों पर लगाने से सफेद की समस्या दूर हो जाती है। आप लसोड़े के फल के रस को तेल में म‍िलाकर भी प्रयोग में ले सकते हैं।

गर्मियों में बढ़ता है यूरिक एसिड, इन सब्जियों से करें कंट्रोल