लौकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इसका स्वाद हर किसी को नहीं भाता है। ऐसे में आप लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको कई रोग नहीं सताते हैं।
लौकी के जूस में फाइबर होता है, इसलिए इसे वेट लॉस ड्रिंक माना जाता है। रोजाना इसका 1 गिलास जूस पीकर कुछ ही महीनों में 4 किलो वजन कम हो सकता है। यह चेहरे को चमकाने में भी मदद करता है।
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वह रोजाना लौकी का जूस पी सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
लौकी का जूस खून को साफ करता है और कोमल त्वचा प्राप्त करने में मदद करता है। यह शरीर को आंतरिक रूप से साफ करता है जिससे स्वस्थ और चमकदार त्वचा मिलती है।
लौकी का जूस पीने से कोलेस्टॉल कंट्रोल में रहता है, जिससे हार्ट से जुडी बीमारियों का खतरा कम होता है। रोजाना खाली पेट इस जूस को पिएं।
जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, वह सुबह नाश्ते में लौकी का जूस पी सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर के कारण पेट संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है।
लौकी के जूस मं विटामिन-सी, बी, ए, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं।
विटामिन-सी से भरपूर लौकी का जूस इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसलिए, लौकी के जूस का नियमित सेवन करने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।
हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ