कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए जूस का सेवन फायदेमंद होता है। आइए नेचुरली कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने वाले 1 जूस का नाम जानते है।
शरीर में जब बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, तो उसे हाई कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। इसके कारण हार्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है।
अगर आप भी हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना एक हरे रंग का जूस पीना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व गंदे कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को डाइट में लौकी का जूस शामिल करना चाहिए। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं।
लौकी में एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन जैसे पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए घर पर 1 गिलास ताजी लौकी का जूस तैयार करें और उसमें काला नमक मिलाकर पिएं।
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को लौकी का जूस खाली पेट सुबह पीना चाहिए। यह समय जूस का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।