लौंग एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल भारतीय किचनों में काफी किया जाता है। 1 लौंग के सेवन से 5 फायदे होते हैं।
लौंग पोषक तत्व से भरपूर होता है इसलिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, फाइबर, सोडियम और जिंक पाया जाता हैं।
अगर आपके दांत में दर्द हो रहा है, तो रात में लौंग का सेवन करने से दांत के दर्द से निजात पाया जा सकता है।
अक्सर गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो जाता है। ऐसी स्थिति में आप सोने से पहले लौंग का सेवन कर सकते है।
लौंग में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। रात में लौंग खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। शरीर में इम्यूनिटी मजबूत होने से संक्रमण होने का खतरा कम होता है।
खांसी होने पर लौंग का सेवन फायदेमंद हो सकता है। रात में लौंग का सेवन करने से खांसी से राहत पाया जा सकता है।
लिवर शरीर का अहम अंग होता है। लौंग में यूजेनॉल नामक गुण पाया जाता है जिस कारण लिवर हेल्दी रहता है। 8
लौंग का सेवन रात को करना ज्यादा फायदेमंद होता है इसलिए रात को सोने से पहले रोज 1 लौंग का सेवन करना चाहिए।